नदी में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत
पूर्णिया, अगस्त 9 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के मलहरिया पंचायत के कारे चौक से खपड़ा के बीच धार पार करने के दौरान चार सहेलियां पानी में डूब गयी। चीख पुकार सुनकर लोगों के प्रयास से दो लड़की को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि दो नदी में डूब गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों का शव पानी से बरामद हुआ। शव की पहचान 16 वर्षीय फरीदा पिता मैनुल एवं दूसरी 15 वर्षीय सागरी स्व. एनुल की पुत्री के रूप में की गयी है। दोनों बायसी थाना क्षेत्र के महलरिया पंचायत के जाबर वार्ड नौ निवासी थी। दोनों आपस में चचेरी बहन थी। परिजनों ने बताया कि चार सहेलियां खेत से घास लेकर लौट रही थी। अचानक तेज बहाव के चपेट में आ जाने से चारों सहेली पानी में बह गई। डूबने से दो की मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरी बहन थी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.