गुमला, मार्च 24 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के असनी पंचायत अंतर्गत नदीटोली गांव निवासी सोमा उरांव का 14 वर्षीय पुत्र खपई उरांव की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर की है। घटना लाज जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर शव को अपने कब्जे में लेते हुई पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। सदर अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार खपई उरांव गांव के समीप नदी में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिस कारण वह पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन उसे आनन-फानन में गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने बताया कि खपई उरांव ने दो वर्ष पूर्व ही पढ़ाई छोड़ दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.