चतरा, अगस्त 27 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राजपुर थाना क्षेत्र के पेलतौल कला गांव स्थित गड़ासी नदी में बुधवार को नहाने के दौरान डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक पेलतौल कला गांव निवासी 65 वर्षीय रामदेव भुइयां बताया जा रहा है। यह घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रामदेव भुइयां घर से नदी नहाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह अत्यधिक गहरे पानी में चला गया। वहां आसपास कोई मौजूद नहीं रहने के कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। कुछ देर के बाद घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन शुरू किये और तकरीबन दो से तीन घंटे के बाद शव को नदी से निकाला गया। इसकी जानकारी राजपुर थाना पुलिस को दी गई। राजपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए चतरा भेज दिया है। अंत्य परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.