नदी में डूबने व करंट लगने से दो बुजुर्गों की गई जान
जहानाबाद, सितम्बर 10 -- काको के अलगना और टेहटा के कोहरा गांव के बधार में हुई घटनाएं शव का कराया गया पोस्टमार्टम, परिवार में पसरा मातम जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के काको और टेहटा थाना क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे के भीतर दो बुजुर्गों की जान चली गई। एक की मौत पानी में डूबने जबकि दूसरे की करंट लगने से जान चली गई। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। इन घटनाओं से दोनों वृद्धों के परिजनों में मातम पसर गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के संबंध में बताया गया है कि काको थाना क्षेत्र के अलगना गांव के निवासी 60 वर्षीय ओम बिंद बुधवार की शाम शौच के लिए घर से निकले थे जिनकी नदी में डूबने से मौत हो गयी। बताया गया है कि उक्त ग्रामीण शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। आसपास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.