बलरामपुर, मई 21 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। विकास खंड श्रीदत्तगंज के ग्राम कालिंजर ग्रिंट में कुआनो नदी में डूबने से मृत युवक के परिजनों को गुरुवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सदर विधायक पल्टूराम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चार लाख रुपये का सहायता चेक सौंपा।बीते 26 अप्रैल को कालिंजरग्रिंट गांव निवासी 19 वर्षीय शिव कुमार उर्फ भोलू राजभर पुत्र रक्षा राम की कुआनो नदी में डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। विधायक पल्टूराम ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सरकार हर दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- डूबकर युवक की मौत के मामले में परिजनों को सौंपा सहायता चेक इस दौरान उपजिलाधिकारी उतरौला मनोज कुमार सरोज भी मौजूद रहे।...