पीलीभीत, मई 18 -- दियोरिया कला। भट्ठे पर काम कर रहा एक युवक अपना ट्रैक्टर नदी में धुलाई करने ले गया। अचानक ट्रैक्टर नदी में धंस जाने से युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गया। इसके बाद डूबने से युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया बिलहरा निवासी 28 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र माखन लाल ईट भट्ठे पर काम करता है। रविवार को दोपहर बाद 4 बजे अपने ट्रैक्टर की धुलाई करने खामघाट के पास वह रही माला नदी पर पुल के पास गया और उसने अपना ट्रैक्टर पानी में घुसा दिया। बताया गया है कि राजेश नशे में ट्रैक्टर को नदी में गोल गोल घुमाता रहा। जिससे ट्रैक्टर का अगला हिस्सा दलदल में धंस गया और राजेश संतुलन बिगड़ने से पान...