दरभंगा, जून 14 -- संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा-समस्तीपुर एसएच पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमी घाट पुल से शनिवार को बाइक के बागमती नदी में गिरने से उसपर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाइक पर सवार उनका दुधमुंहा बच्चा हादसे में बाल-बाल बच गया। महज संजोग था कि नदी में पानी नहीं था। बाइक के साथ वे लोग दलदल में गिरे। सूचना मिलने पर डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को डीएमसीएच पहुंचाया। वहां के इमरजेंसी विभाग में दंपती का इलाज चल रहा है। जख्मियों की पहचान बलभद्रपुर नवटोलिया निवासी राम सुरेश झा के पुत्र हेमंत कुमार झा (34) और उनकी पत्नी खुशबू कुमारी (28) के रूप में की गई है।बताया यह भी पढ़ें- नदी में गिरी बाइक, दंपती गंभीर जाता है कि डीएमसीएच में भर्ती कराने के काफी देर बाद दम्पती जी पहचान की जा सकी। कपड़े की त...