प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज। नदियों को साफ करने की दिशा में सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। अब नालों को नदियों में मिलने से रोकने के लिए सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा। जैसे ही नाला नदी में मिला तो सायरन शोर मचाएगा और फिर इसकी सूचना विभाग को मिल जाएगी। पंचायती राज विभाग को मंडल के ऐसे सभी नालों के सर्वे का आदेश दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि ऐसे नालों को चिह्नित करें और सभी को टैपिंग करने के निर्देश दिए हैं। प्रयास यही है कि नदी स्वच्छता के लिए यह काम इसी महीने शुरू कर दिया जाए। जिला पंचायती राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि पत्र आने के बाद गंगा व यमुना के किनारे के गांवों का सर्वे शुरू कर दिया गया है। अब तक ग्रामीण इलाकों में 33 ऐसे नाले चिह्नित किए गए हैं, जो गंगा और यमुना में गिरते हैं। टीम अभी आगे और सर्वे कर रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.