आगरा, मई 30 -- शहर के समीपवर्ती काली नदी में एक महिला अपने पति से नाराज होकर कूदने का प्रयास करने लगी। तभी नदी किनारे घूम रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए उसे नदी में कूदने से रोक लिया और समझाने लगे, लेकिन महिला कूदने की जिद करने लगी। कुछ ही मिनट में कोतवाली पुलिस और डायल 112 पीआरवी गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे कुछ ही देर वहीं मौके पर ही समझाया। पति को भी सूचना देकर बुलवा लिया गया। शहर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राना ने बताया कि, शुक्रवार को करीब 11 बजे नदरई गेट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला उम्र करीब 25 वर्ष अपने पति से नाराज होकर काली नदी में कूदने का प्रयास कर रही थी, जिसे राहगीरों द्वारा रोका गया व पुलिस को सूचना दी गयी। यह भी पढ़ें- पति से विवाद के बाद महिला ने शक्ति नहर में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया पीड़...