सोनभद्र, मार्च 22 -- सोनभद्र। मांची थाना क्षेत्र के मझुई गांव स्थित चकरघट्टा नदी की दरी में रविवार की दोपहर एक युवक का शव उतराया ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान 23 वर्षीय कमलेश खरवार पुत्र रामनरेश खरवान निवासी ग्राम मझूई थाना मांची के रूप में की। युवक कैसे नदी में डूबा इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.