चित्रकूट, फरवरी 25 -- चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के तिलौली स्थित पानी की टंकी के पास मुक्तिधाम के बगल में युवक का शव यमुना नदी में उतराता मिला है। मृतक मऊ कस्बे का रहने वाला है। वह पिछले 12 फरवरी से लापता था। जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। परिजनों ने 22 फरवरी को थाने मे गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूचना पर एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट के साथ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.