रायबरेली, फरवरी 26 -- रुपईडीह / रामापुर, संवाददाता। करीब एक सप्ताह पहले घर से सब्जी लेने के लिए निकले युवक का शव गुरुवार को रामापुर के टेढ़ी नदी में उतराता हुआ पाया गया है । परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । युवक के मृत्यु की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है । कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसभरिया के निवासी किशोरी लाल का 40 वर्षीय पुत्र संजय कुमार करीब एक सप्ताह पहले शुक्रवार शाम को साइकिल से सब्जी लेने के लिए घर से निकला था और देर रात तक घर वापस नहीं गया। जिसपर परिजनों ने काफी खोज की परंतु नहीं मिला। जिसकी सूचना मृतक की पत्नी रेखा ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। करीब एक सप्ताह बाद युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.