लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- बुधवार रात थाना क्षेत्र में सुहेली नदी में बैराज के पास एक युवक का शव उतराता मिला। वनकर्मियों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शव की पहचान कस्बा व थाना मझगई निवासी गौरव सिंह के रूप में हुई। बुधवार रात मझगईं वन रेंज के कर्मचारी जंगल में गश्त कर रहे थे। तभी सुहेली बैराज के पास उनको नदी में एक युवक का शव उतराता दिखा। वनकर्मियों ने इसकी सूचना सिंगाही पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया। गुरुवार को मृतक के घरवाले पोस्टमार्टम हाउस लखीमपुर पहुंचे और शव की पहचान मझगईं निवासी बजरंग बहादुर सिंह के बेटे गौरव सिंह के रूप में की।परिजनों के मुताबिक मंगलवार को गौरव साइकिल लेकर मंदिर जाने के लिए निकले थे। देर शाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.