झांसी, अप्रैल 2 -- टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव रेवन स्थित लखेरी नदी में एक अधेड़ महिला का शव पानी में उतराता मिला। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या है या फिर हत्या पर संशय बरकरार है। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है। ग्राम पंचायत रेवन से लखेरी नदी निकली है। गुरुवार को ग्रामीण नदी के पास से निकल रहे थे। तभी उन्होंने एक महिला का शव पानी में उतराता देखा तो सन रह गए। महिला का शव तैर रहा था। इसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। उसे कब्जे में लेकर पहचान की कोशिशें की गई। आसपास के गांव में खबर करवाई गई। लेकिन, उसका पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी संजीव कटिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.