नदी में अचानक बढ़ा डिस्चार्ज, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर
कुशीनगर, अगस्त 27 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। नारायणी नदी में तिब्बत से अत्यधिक जल प्रवाह होने के कारण नेपाल के कुछ जिलों में बाढ़ आ गई है। इससे वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज लगातार बढ रहा है। बुधवार को दिन में एक बजे नदी का डिस्चार्ज 86 हजार क्यूसेक था। दो बजे 88 हजार 300 क्यूसेक और तीन बजे 92 हजार 900 क्यूसेक पहुंच गया। चार बजे 1 लाख 50 हजार 200 क्यूसेक पहुंच गया। छितौनी तटबंध के भैसहा गेज पर नदी चेतावनी बिन्दु 95 सेमी के सापेक्ष 94.75 सेमी पर बह रही है। नेपाल के अधिकारियों द्वारा नदी किनारे रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दिए जाने के बाद कुशीनगर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। यह भी पढ़ें- नेपाल में ग्लेशियर फटने से गंडक और नारायणी में उफान का अलर्ट डीएम, एसपी, एडीएम, एडीशनल एसपी व एसडीएम ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.