नवादा, मार्च 29 -- सिरदला, अनिल प्रसाद एक ओर सरकार विकास की बात और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ढिंढोरा पीट रही है। वहीं बच्चों व शिक्षक व शिक्षिकाओं को विद्यालय में प्रवेश के पहले गुजरने वाली नदी में पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सिरदला प्रखंड के मध्य विद्यालय बिलारपुर में स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। जिस पर न तो विभाग की नजर है और न ही पंचायत के जनप्रतिनिधियों की। स्थिति यह है कि यहां कभी भी एक बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र की उपरडीह भट्टबिगहा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बिलारपुर में विद्यालय का भवन निर्माण किया गया, लेकिन विद्यालय जाने के लिये आगे से गुजरी नदी पर पुल का निर्माण कार्य नहीं कराया गया। जिसके कारण स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षक व शिक्षिका भी इसी...