देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून। नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निगम सौ दिन का विशेष नदी पुनर्जीवन व सफाई अभियान चलाएगा। रविवार को बिंदाल और रिस्पना से इसकी शुरुआत की जाएगी। अभियान का उद्घाटन मेयर सौरभ थलियाल करेंगे। इस पहल के तहत अगले 100 दिनों तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नदियों और नालों की विशेष सफाई और पुनर्जीवन से जुड़े कार्य किए जाएंगे। नगर निगम के अनुसार अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखना, प्रदूषण कम करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सामूहिक भागीदारी से देहरादून को अधिक स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाएं (एनजीओ) और स्थानीय नागरिक भी भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.