हमीरपुर, मई 25 -- राठ, संवाददाता। मझगवां थानाक्षेत्र के गिरवर गांव स्थित दुनई नदी में नहाने गए परिवार के साथ दो युवकों ने साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के काशीराम कॉलोनी निवासी साबिर खान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद वह अपने परिवार के साथ लोडर से मझगवां थानाक्षेत्र के गिरवर गांव स्थित दुनई नदी घूमने आया था। पत्नी सोनिया, रन्नो खातून, बारीशा, पुत्र अरमान, साला अरबाज व भांजा आमिर सभी लोग नदी में नहाने लगे। तभी शराब के नशे में दो युवक आए और अभद्रता करने लगे। यह भी पढ़ें- डीजे बंद कराने को लेकर मारपीट, चार घायल विरोध किया तो दोनों युवक वहां से चले गए। कुछ देर बाद वह आधा दर्जन लड़कों को लेकर आए और लाठी डंडों से मारपीट करने लगे।शोर सुनकर राहगीरों ने...