मधुबनी, जनवरी 2 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नदी और नहरों में पानी नहीं रहने तथा सरकार की ओर से सिंचाई अनुदान का लाभ नहीं मिलने के कारण गेहूं की खेती करने वाले किसान संकटों से जूझ रहे हैं। मजबूरी में किसान डीजल पंपिंग सेट के सहारे रबी सीजन में खेतों में लगी गेहूं और अन्य फसलों की सिंचाई कर रहे। इस वजह से खेती कार्य की लागत लगातार बढ़ती जा रही। बक्साही, श्यामसीधप, मधवापुर, मुरहदी, बलाटी, बलानशेर, बेला, नवटोली समेत अन्य विभिन्न गांव नदी और नहरों के तट पर बसे हैं। इसके बावजूद सिंचाई संकट से सर्वाधिक प्रभावित है। रामदेव यादव, अनील सहनी, विजय सिंह आदि इलाकों के किसानों का कहना है कि नदी नहरों में अब तक न पानी छोड़े जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। और न डीजल अनुदान की व्यवस्था हुई है। डीजल के बढ़ते दामों ने किसानों की कमर तोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.