नदी के पुल पर डंपर ने बाइक में मारा कट, एआरटीओ के सेवानिवृत्त एकाउंटेंट की मौत
हमीरपुर, जुलाई 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे के बेतवा नदी के पुल पर बुधवार की दोपहर डंपर की चपेट में आकर एआरटीओ विभाग के सेवानिवृत्त एकाउंटेंट की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही बाइक चला रहे विभाग के ही सेवानिवृत्त एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया है। दोनों लोग एआरटीओ कार्यालय से बस स्टैंड आ रहे थे। इस हादसे से विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई।बांदा शहर निवासी 74 वर्षीय मंजूर अहमद एआरटीओ विभाग से एकाउंटेंट के पद से सेवानिवृत्त हैं। विभाग में एकाउंटेंट जैसे पदों पर कर्मियों की कमी के चलते विभाग उनसे समय समय पर मदद लेता था। बुधवार को मंजूर अहमद दिन में 12:30 बजे के आसपास एक अन्य सेवानिवृत्त कर्मी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के साथ बाइक से बस स्टैंड आ रहे थे। इसी दौरान बेतवा नदी के पुल पर पीछे से एक डंपर बाइक को कट मारते हुए निकल गया, जिससे बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.