महोबा, मई 8 -- खन्ना, संवाददाता। पानी की समस्या से जूझ रहे लोग चंद्रावल नदी से पानी भरकर प्यास बुझाने को मजबूर हो रहे है। पिछले 15 दिनों से 15 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी पेयजल समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। 15हजार की आबादी पिछले 15 दिनों से पानी के लिए परेशान हो रही है। जलापूर्ति बाधित होने से लोगों में पानी के लिए हाय तौबा मचा हुआ है। समस्या से जूझ रहे सुमन, नंदकिशोर, रजनी, छुट्टन, पूजा, अंकित गुप्ता का कहना है कि पिछले 15 दिनों से जलापूर्ति बाधित है। विभागीय अभियंताओं को शिकायती पत्र देने के बाद भी अभियंता समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे है। सुबह से शाम तक पानी के लिए लोग परेशान हो रहे है। जलापूर्ति बाधित होने से लोग चंद्रावल नदी का सीना चीरकर पानी लाने को मजबूर हो रहे है। जल ...