बेगुसराय, नवम्बर 25 -- बेगूसराय/तेघड़ा, हिटी। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत तेघड़ा प्रखंड के अयोध्या घाट पर राष्ट्रीय रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा नदी में बड़ी संख्या में मछली (अंगुलिका) छोड़ी गई। इस रैंचिंग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी में देशज प्रजाति की मछलियों की संख्या बढ़ाना तथा नदी की पारिस्थितिकी को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। विशेषज्ञों के अनुसार मछलियों की पर्याप्त संख्या नदी के जैविक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इससे नदी की प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया को भी प्रोत्साहन मिलता है। यह कार्यक्रम आईसीएआर-सआईएफआरआई (सेंट्रल इंनलैंड फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट) की ओर से किया गया था। इस टीम द्वारा स्थानीय समुदाय को भी इस पहल से जुड़ने, नदी संरक्षण के महत्व को समझने तथा जलीय जीवों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.