बलिया, मई 28 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। करीब पांच दिन पहले चोरी गयी बाइक गुरुवार को सरयू नदी के छाड़न से बरामद हो गयी। गाड़ी मालिक के पहचान करने के बाद पुलिस ने बाइक उसे सौंप दिया। इस घटना को लेकर इलाके में कई तरह की बातें हो रही है।सरयू नदी के किनारे बसे स्थानीय थाना क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नम्बर दो गांव के कुछ लोग दियारा में पहुंचे तो उनकी नजर छाड़न के पानी में मौजूद बाइक पर पड़ी। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मोटरसाइकिल को पानी से बाहर निकलवाने के बाद कब्जा में ले लिया। यह भी पढ़ें- आवास विकास कॉलोनी में दरवाजे से बाइक चोरी, पुलिस नहीं दर्ज कर रही मुकदमा थाने लेकर पहुंची पुलिस को जांच-पड़ताल में पता चला कि करीब पांच दिन पहले एकतिजिया म...