नदी की सफाई में जेसीबी के साथ-साथ श्रमिकों को भी लगाया गया
गढ़वा, जून 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जनसहभागिता और प्रशासनिक सहयोग से संचालित आपन सरस्वतिया अभियान के तहत गुरुवार को लगातार 18वें दिन भी सरस्वतिया नदी की सफाई, डी-सिल्टिंग एवं पुनर्जीवन का कार्य जारी रहा। यह अभियान पिपरा कला क्षेत्र में चलाया गया, जहां नदी के प्रवाह को सुचारू बनाने एवं नदी तटों की सफाई के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया। अभियान में समाजसेवी विकास माली की प्रमुख भूमिका रही। उनके सहयोग से नदी क्षेत्र में सफाई एवं डी-सिल्टिंग कार्य को गति मिली। अभियान के दौरान केवल जेसीबी मशीनों से ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में स्थानीय श्रमिकों एवं नागरिकों द्वारा श्रमदान कर मैनुअल सफाई कार्य भी किया गया। यह भी पढ़ें- पारंपरिक जल स्रोत की सफाई की नदी के भीतर एवं किनारों पर जमा कचरा, झाड़-झंखाड़ तथा अन्य अवरोधों को हटाने में लोगों ने बढ़-चढ़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.