नदी की सफाई कर मनाया स्थापना दिवस
देवरिया, अप्रैल 6 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र के छोटी गंडक, मैनपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष मंटू कुशवाहा एवं पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नदी में जमा कूड़ा-करकट व गंदगी को साफ किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दुष्यंत राव, संतोष त्रिपाठी, सभासद सूरज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, छोटे कुशवाहा, सोनू सिंह, राकेश शर्मा, विकास किंग सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.