बहराइच, अप्रैल 21 -- बहराइच, संवाददाता। मां सरयू नदी पुनरोद्धार समिति के तत्वाधान में नगर के झींगहा घाट स्थित सरयू तट पर नदी की सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को नगरवासियों ने नदी की साफ सफाई की। इस दौरान मातृशक्ति ने मां गंगा की आरती उतारी। समिति के संयोजक धनंजय सिंह के नेतृत्व में नगर के लोग बड़ी संख्या में मंगलवार की भोर नदी के तट पर पहुंचे। तलहटी से गाद एवं जलकुंभी को हटाकर संकल्प एवं आवाहन किया कि सनातन संस्कृति के प्रतीक के मां सरयू की अविरल धारा का प्रवाह पुनः निर्मल एवं आचमन योग्य जल के प्रवाह के साथ हो। यह भी पढ़ें- नदी की सफाई कर मां गंगा की आरती उतारी इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी को दृढ़ संकल्पित होना पड़ेगा। प्लास्टिक, पॉलिथीन, पूजन सामग्री, फूल आदि का विसर्जन सनातन धर्म के अनुयाई नदी में सीधे न डालें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.