कौशाम्बी, जून 19 -- सदर तहसील क्षेत्र के दलेलागंज स्थित यमुना बालू घाट पर धारा बांधकर अवैध खनन करने का आरोप जांच के दौरान निराधार मिला। एसडीएम ने घाट का एक-एक कोना छान मारा और जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मौके पर ओवरलोड मिले दो वाहनों को एसडीएम महेवाघाट थाने में ले जाकर सीज कर दिया गया। गुरुवार को बालू कारोबार से जुड़े कुछ लोगों ने डीएम डॉ. अमित पाल से शिकायत की थी। आरोप लगाया गया था कि पट्टेधारक यमुना की धारा को प्रभावित करते हुए अवैध खनन कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने शुक्रवार की सुबह एसडीएम सदर आकाश सिंह को मौके पर भेजा। जांच करने पहुंचे एसडीएम को यमुना की मुख्य धारा में ऐसा कुछ नहीं दिखा जैसा आरोप लगाया गया था। खंड स्थल में मुख्य धारा से हटकर पानी पाया गया जिससे पट्टेधारक ने वाहनों के आने-जाने के लिए रास्ता बना र...