बांदा, मई 24 -- बांदा। जिले के बढ़ते तापमान को लेकर हर कोई चितिंत है।‌ वहीं नदियों का सीना चीरकर दिन रात मौरंग खनन किया जा रहा है। जिसको लेकर जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं। इसको लेकर तमाम वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। जिनमें अवैध खनन होना दिखाया जा रहा है। हालांकि आपका अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिल के चटगन मरौली में नदी की जलधारा से पोकलैंड से खनन करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। 21 सेकेंड के इस वीडियो में पोकलैंड मशीन पानी के अंदर से एनजीटी के नियमों की अनदेखी कर मौरंग निकाल रही है। यह भी पढ़ें- दस साल तक बांदा में खनन कार्य पर लगे प्रतिबंध: राजाबाबू इसी तरह अन्य खदानों में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। इसी तरह पैलानी तहसील क्षेत्र गलौली यमुना खदान में अवैध खनन को लेकर वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां ...