आजमगढ़, फरवरी 13 -- लाटघाट। सगड़ी क्षेत्र के पारनकुंडा राजस्व गांव में छोटी सरयू नदी की जमीन पर खड़ी फसल पर शुक्रवार को बाढ़ खंड विभाग ने बुलडोजर चलवाया। लगभग दो सौ मीटर लंबाई और दस मीटर की चौड़ाई में दबंगों ने नदी की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था। जिससे बारिश के दिनों में पानी नहीं निकल पाता था। सैकड़ों गांवों की फसल डूबने की आशंका से किसान परेशान हो जाते थे। आपत्ति के बाद बाढ़ खंड विभाग और एसडीएम सगड़ी के आदेश पर नदी की जमीन की पैमाइश कराई गई। इसके बाद अतिक्रमण हटाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.