भदोही, मई 30 -- भदोही, संवाददाता। शहर के घमहापुर निवासी हिंदू नेता सत्यप्रकाश बिंद ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मोरवा नदी की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोरवा नदी जिले की लाइफलाइन है, लेकिन शहर से सटे गांवों में तहसील भदोही के अधिकारियों की मिलीभगत से भू-माफियाओं को नदी की जमीन पर कब्जा दिलाया जा रहा है। सत्यप्रकाश बिंद ने कहा कि नदी की जमीन की खुदाई कर मिट्टी माफिया द्वारा अवैध रूप से मिट्टी भी बेची जा रही है। शिकायत करने पर फर्जी रिपोर्ट लगाकर मामलों को दबा दिया जाता है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने वालों को डराया-धमकाया जाता है। यह भी पढ़ें- सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा, डीएम से गुहार मामले की उच्च स्तरीय जांच मुख्यमंत्री से कराने और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- खेत का फर...