नदी किनारे 63 बोरी सीप बरामद, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जून 29 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में लोनार थाना क्षेत्र के बूदामऊ गांव में वन विभाग ने अवैध रूप से नदी से निकाली गई 63 बोरी सीप बरामद की हैं। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना लोनार में तहरीर दी गई है। वन विभाग की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बूदामऊ गांव के पास नदी से बड़े पैमाने पर सीप निकाली जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वन दरोगा निष्काम मिश्रा के साथ मौके पर पहुंची। जांच के दौरान नदी किनारे सीप से भरी 63 बोरियां पड़ी मिलीं। टीम ने सभी बोरियों को अपने कब्जे में लेकर उनकी गिनती की और मौके पर बरामदगी की कार्रवाई पूरी की। वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन सीप निकालने वाले लोगों के संबंध में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.