औरैया, जनवरी 2 -- फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बम्होरी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति के सेंगर नदी किनारे लापता होने का मामला दूसरे दिन भी रहस्य बना रहा। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की संयुक्त तलाश के बावजूद शुक्रवार को भी लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। बताया गया कि छोटे बाल्मीकि गुरुवार को रोज की तरह अपने जानवरों को चराने के लिए सेंगर नदी के किनारे गया था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब तलाश शुरू की तो नदी किनारे उसके जानवर और कपड़े पड़े मिले। इससे अनहोनी की आशंका जताई गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से देर शाम तक नदी में खोजबीन कराई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने नदी में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.