लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- दस दिनों से कोतवाली क्षेत्र के जुम्मनपुरवा गांव से लापता मंदबुद्धि वृद्धा का क्षत-विक्षत शव वहां से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर झौवापुरवा गांव के पास शारदा नदी के किनारे मिला। शव रेत में पड़ा था। सूचना पर पहुंचे पुलिसवालों ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। बरोठा के जुम्मनपुरवा गांव के सत्तार की सत्तर वर्षीया पत्नी तकदीरा करीब दस दिन पहले घर से निकलने के बाद लापता हो गई थीं। घरवालों के काफी तलाश करने के बावजूद उनका कहीं पता नहीं चला। तकदीरा को मंदबुद्धि बताया गया। सोमवार को जुम्मनपुरवा से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर कोतवाली क्षेत्र के ही झौवापुरवा गांव के पास निकली शारदा नदी के किनारे झाड़ियों के पास बदबू आने पर ग्रामीणों ने खोजबीन की तो वहां रेत के ढेर में झाड़ियों में एक वृद्धा का क्षत-विक्षत शव पड़ा दिखा।ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.