बांदा, अप्रैल 12 -- बदौसा। बदौसा थाना क्षेत्र में नदी किनारे एक महिला के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला किया। पी़ड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम दुबरिया निवासी शकीना बानो ने थाना बदौसा पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल 2026 की सुबह 10:30 बजे वह बागै नदी पर कपड़े धोने गई थीं। इसी दौरान गांव के ही नवाज उर्फ नवाजी, खान पुत्र मंसूर खान, उसके भाई बदरुनिशा उर्फ बद्दो , हस्सू और मंसूर पुत्र निजामुद्दीन ने लाठी डंडों से मारा पीटा। इससे उसका सिर फट गया। इसके बाद जानमाल की धमकी देकर चले गए। उसके शरीर में चोटे आई हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...