मैनपुरी, मार्च 7 -- थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भारापुर नगरिया में नदी किनारे एक किशोर का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन और पुलिस भी पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम भारापुर नगरिया निवासी विनोद कुमार का 15 वर्षीय पुत्र सनी का शव शनिवार की शाम लगभग चार बजे नदी किनारे खड़े कंज के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवनीश त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली लेकिन परिजन कुछ भी नहीं बता सके। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.