लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- घर से शारदा नदी की तरफ टहलने गए दो किशोर लापता हैं। नदी किनारे से दोनों के कपड़े, चप्पलें और साइकिल बरामद हुई है। परिजन व पुलिस तलाश कर रही है। नीमगांव थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव निवासी सरोज कुमार का 16 वर्षीय पुत्र शिवम् और खीरी थाना क्षेत्र के रवहीं कालोनी गांव निवासी अशोक कुमार के 14 वर्षीय पुत्र रवि कुमार का फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के लखहा भूड़ में ननिहाल है। दोनों अपने-अपने ननिहाल में रहकर जोधपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। रवि कक्षा नौ और शिवम् कक्षा सात में पढ़ते हैं। दोनों किशोरों की आपस में रिस्तेदारी होने के साथ साथ एक ही स्कूल में पढ़ने से दोनों के बीच दोस्ती भी थी। बताया जाता है शुक्रवार को विद्यालय में अवकाश होने की वजह से दोनों घर पर थे। दोपहर घर पर एक साथ खाना खाया और दोनों दोस्त एक ही साइकिल प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.