बरेली, अप्रैल 4 -- नवाबगंज, संवाददाता। नदी किनारे झाड़ियों में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सीओ और कोतवाल ने जांच पड़ताल की। पशु चिकित्सक ने अवशेष से नमूने लिए। बाद में अवशेषों को जमीन में दफन कर दिया गया।शुक्रवार को कस्बे में गोसेवक दीपक पंडित ने डायल 112 पर सूचना दी कि सतुईया कला गांव के पास विनर्सी नदी के किनारे झाड़ियों में गोवंश के अवशेष मिले हैं। सीओ नीलेश मिश्र और कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन तोमर ने अवशेषों के नमूने ले परीक्षण को भेज दिया। पुलिस ने गड्ढा खुदवा कर अवशेषों को दफन करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.