नदी किनारे झाड़ियों में गौवंश के अवशेष मिलने पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने कई संदिग्ध को पकड़ा
बरेली, अप्रैल 5 -- नवाबगंज। नदी किनारे झाड़ियों में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को कस्बा निवासी गोसेवक दीपक पंडित ने यूपी 112 पुलिस को सतुईया कलां गांव के पास विनर्सी नदी के किनारे झाड़ियों में गोवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर अवशेषों के नमूने एकत्र कराकर उन्हें परीक्षण के लिए भिजवाया था। मामले में एसआई टेकचंद की ओर से अज्ञात तस्करों के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.