मैनपुरी, मार्च 21 -- जनपद के नदी किनारे गांवों में शनिवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा किया गया और गंगा स्वच्छता की शपथ ली गई। डीपीआरओ डा. अवधेश सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जनपद के किशनी, बेवर, सुल्तानगंज व घिरोर में नदी किनारे गांवों में घाट की सफाई, प्लास्टिक मुक्त गांव और गंगा शपथ के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक नीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पुसैना, इटौरा, शिवसिंहपुर नवादा,जखा, बरिहा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान 26 मार्च तक चलेगा। मैनपुरी में मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत 100 ग्रामों को प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का लक्ष्य है। मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.