मधेपुरा, अगस्त 31 -- चौसा, निज संवाददाता। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से दियारा इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लौआलगान पूर्वी, लौआलगान पश्चिमी व मोरसंडा पंचायत के करीब एक दर्जन से अधिक गांव टापू बना हुआ है। गांव के चारों तरफ पानी फैलने के कारण घर बाहर निकलने के लिए नाव के अलावा कोई दूसरा विकल्प ग्रामीणों के पास नहीं है। गांव के लोग नाव से ही अपनी दैनिक आवश्यकता की सामग्री लाने चौसा बाजार जा रहे हैं। लौआलगान पूर्वी, लौआलगान पश्चिमी और मोरसंडा पंचायत में पानी फैलने से खेतों में लगी धान की फसल डूब गयी है। दियारा इलाके में बसे गांव के लोगों को हर साल ऐसी त्रासदी झेलनी पड़ती है। पीड़ित बिलास सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, शंभू महतो, आशुतोष राय, सुखदेव यादव, सदानंद यादव, रंजीत मंडल ने कहा कि पिछले करीब 25 दिनों से निचले इलाकों में नदी का पानी फैलने के...