नदी का जलस्तर बागबेड़ा के 40 से ज्यादा घर में घुसा बारिश का पानी
जमशेदपुर, अगस्त 18 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा के नयाबस्ती क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। बस्ती के 40-50 घर में पानी जमने से लोग परेशान है और ऊपरी इलाके में शरण लेने के लिए घरेलू सामान समेट रहे हैं। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह 5 बजे बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से नाला का बहाव बंद हो गया और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। लोग बच्चों और सामान के साथ नया बस्ती में मुख्य सड़क और थाना के सामने मंदिर में आश्रय लिया है। दूसरी ओर, जुगसलाई की निचली बस्तियों शिव घाट गरीब नवाज कॉलोनी एवं अन्य क्षेत्र के भी 10-15 घर में पानी जमने से दर्जनों परिवार दहशत में है क्योंकि 13 अगस्त की रात भी बागबेड़ा और जुगसलाई के ढाई सौ से ज्यादा घर में नाला का पानी 11 घंटे से ज्यादा समय तक जमने से लोग बेघर हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.