बलरामपुर, अप्रैल 25 -- ललिया, संवाददाता। विकास खंड हरैया सतघरवा की ग्राम पंचायत मधवापुर चौकाकला में बरसात से पहले राप्ती नदी के किनारे कटानरोधी कार्य की पहल की गई है। राप्ती नदी के भीषण कटान से बचाव के लिए बाढ़ खंड की ओर से कटान रोधी कार्य का शुभारंभ कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश नाथ शुक्ल ने राप्ती नदी की आरती व विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्य की शुरुआत की।विधायक ने कहा कि राप्ती नदी का कटान वर्षों से क्षेत्रीय ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। हर वर्ष खेती योग्य भूमि, रास्ते व आबादी प्रभावित होती रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास किया गया। पत्राचार के बाद शासन स्तर से कार्य कराने की स्वीकृति मिली है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य समयबद्ध, गुणवत्ता पूर्ण व पूरी पारदर्शित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.