ललितपुर, जनवरी 15 -- मकर संक्रांति के पावन पर्व पर क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शुभ मुहूर्त में भोर से ही लोगों ने मानसरोवर, बेतवा नदी सहित अन्य जलाशयों में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान-ध्यान के बाद श्रद्धालुओं ने भजन-पूजन, दान-पुण्य कर मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। क्षेत्र के प्रसिद्ध हजारिया महादेव मंदिर में सुबह से देर शाम तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं मालनी देवी मंदिर माताटीला, मेहरावन माता मन्दिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मंदिर परिसरों में जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मकर संक्रांति के अवसर पर हजारिया महादेव मंदिर प्रांगण में विशाल खिचड़ी भंडारों का आयोजन किया गया। भक्तों ने मकर संक्रांति की कथा सुनी और जरूरतमंदों को दान-पुण्य किया। गुरुवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.