लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- तिकुनियां। मोहाना नदी और बंधे के बीच बसा नया पिंड गांव टापू बना हुआ है। यहां के लोगों को गांव से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। दैनिक उपयोग का सामान लाने के लिए तिकुनियां आदि कस्बों को जाने के लिए भी उनको गांव से निकलने के लिए नाव की सवारी करनी पड़ती है। इस बीच इस गांव का एक घर भी नदी में समा गया है। खैरटिया पंचायत के नया पिंड गांव के बाशिंदे मोहाना नदी और बंधे के बीच बसे होने का खामियाजा हर साल भुगतते चले आ रहे हैं। ये हर साल जलावतन जैसी सजा भोगते लगते हैं। यह भी पढ़ें- Buxar News: घटने के बाद फिर बढ़ने लगा बाढ़ का पानी, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता बरसात की सीजन में जब-जब मोहाना का जलस्तर बढ़ता है, इस गांव के लोग आसपास की पूरी दुनिया से कट जाते हैं। गांव के भीतर तक बाढ़ का पानी भर जाता है। गांव से कहीं भी जाने के लिए...