बलिया, मार्च 3 -- बलिया, संवाददाता। होली का त्योहार आते ही शराब की तस्करी ने भी तेजी पकड़ ली है। सड़क और रेल के साथ ही जल मार्ग से भी जिले से शराब की खेप बिहार में पहुंच रही है। पिछले दिनों लखनऊ एसटीएफ ने बैरिया में 23 लाख रुपए की शराब पकड़ी थी। इसने शराब के अवैध कारोबार में स्थानीय पुलिस की भूमिका को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। कुछ समय से शराब की खेप पकड़ी भी जा रही है लेकिन लोगों का मानना है कि पुलिस कुछ पेटी शराब पकड़कर केवल खानापूर्ति कर रही है। हर बार शराब तो पकड़ ली जाती है लेकिन आश्चर्य की बात यह भी है कि धंधे में शामिल लोग पुलिस के हाथ नहीं लगते। बिहार में शराबबंदी होने के बाद तस्करों का बड़ा नेटवर्क तैयार हो गया। बिहार के साथ जिले के तस्करों के गिरोह ने सम्बंधित थानों के पुलिसकर्मियों से मिलकर कारोबार को रफ्तार दी। कुछ गिरोहों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.