जहानाबाद, मई 16 -- जाफरगंज पुल के समीप नदी किनारे फैले कूड़े-कचरे की गयी साफ-सफाई स्वच्छ दरधा, सुंदर जहानाबाद के संकल्प के साथ चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। दरधा नदी की नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने को लेकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को शहर के वार्ड नंबर 20 स्थित जाफरगंज निचली पुल के समीप चिन्हित स्थल पर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

स्वच्छता अभियान की जानकारी नगर परिषद के सफाई निरीक्षक रौशन कुमार एवं जिला गंगा समिति नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में नदी किनारे फैले कूड़ा-कचरे की साफ-सफाई की गई। बताया गया कि पूर्व में आयोजित जिला गंगा समिति की बैठकों में जिला पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में नगर परिषद द्वारा निचली पुल के स...