मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए गुरुवार की सुबह पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल से आने वाले पानी के कारण पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के सीमावर्ती इलाकों में जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए रेल प्रशासन ने ट्रैक और पुल-पुलियों की निगरानी बढ़ा दी है। किसी भी रेलखंड पर पानी बढ़ने या ट्रैक की सुरक्षा प्रभावित होने की सूचना मिलने पर संबंधित ट्रेनों का परिचालन तत्काल रोक दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- नेपाल में जलप्रलय के बाद जिले में अलर्ट, नदियों के जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजरबाढ़ की स्थिति से निपटना डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर बाढ़ की स्थिति से निपटने को कहा है। इसके अलावा रेल ...