हरदोई, अगस्त 27 -- हरपालपुर। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के बाद नदियों में छोड़े गए पानी से कटियारी क्षेत्र में हाहाकार मच गया है। हरिद्वार और नरौरा बांध से गंगा नदी में छोड़े गए कुल 1,85,782 क्यूसेक पानी के कारण राजघाट पर गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 125.310 मीटर को पार करते हुए 125.730 मीटर पर पहुंच गया है। वहीं पीलीभीत के ड्यूनी डैम से गर्रा नदी में भी 556 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे गंगा, रामगंगा और गंभीरी नदियां उफान पर हैं। विकासखंड सांडी के चार प्राथमिक विद्यालयों बंजरिया, खिम्मापुरवा, दस्योली और कुचिला बिजना में बाढ़ का पानी भर गया।कारण यह भी पढ़ें- Kannauj News: गंगा के साथ काली भी उफान पर, गांवों तक पहुंचा पानी सुरक्षा के लिहाज से वे बंद करा दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि बच्चो...