नदियों में कचरा फेंकने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
जहानाबाद, मई 17 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर के बीचोबीच से गुजरी दरधा नदी के किनारे बसे लोग अपने घरों का कूड़ा-कचरा सीधे नदी में फेंक देते हैं। जिससे आम लोगों के अलावा प्रकृति पर भी दूषित असर डाल रहा है। बरसात के दिनों में पानी के साथ कूड़ा-कचरा नदी में तैरती है। जिससे दुर्गंध निकलता है। आसपास के लोग जब सड़क या पुल से गुजरते हैं तो उन्हें दुर्गंध के कारण नाक पर रूमाल रखना पड़ता है। लेकिन इन ष्घरों में रहने वाले लोगों पर इसका कोई असर नहीं दिखता। वे सिर्फ ष्घर से बाहर निकल नदी में कचरा डाल देते है। शहर के सुरेन्द्र शर्मा, मो. अख्तर, भाईजान आदि प्रबुद्ध लोगों ने जिला प्रशासन से इस पर कड़ाई से पेश आने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.