अयोध्या, जनवरी 9 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता व प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग अयोध्या प्रखर गुप्ता की सह अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सीडीओ ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि गंगा की सहायक नदियों नदियों को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखने हेतु ठोस कार्ययोजना के साथ प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता अभियान को और अधिक सशक्त बनाया जाए। नदियों के किनारे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.